Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर के पास खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रात में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस संभावित मार्गों के सीसीटीवी खंगालने में जुटी

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के सिंदुवारी गांव निवासी रमाकांत पाण्डेय, पिता कैलेश्वर पाण्डेय की ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने मयूरहंड थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार महेंद्रा कंपनी का 475 मॉडल ट्रैक्टर, जिसका पंजीकरण नंबर JH02 BP 2446 है, रोज की तरह सोमवार की रात घर के बगल में खड़ा किया गया था। रात करीब 11 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां मौजूद थी। मंगलवार की सुबह उठने पर देखा गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब है।

इसके बाद पीड़ित ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना मयूरहंड थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर चोरी हुए ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चोरों तक पहुंचने के लिए संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चोरी की वारदात को लेकर चिंता का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment