Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेम प्रसंग बना दोहरे हत्याकांड की वजह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नदी पुल हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

खूंटी। खूंटी जिले के घाघरा स्थित तजना नदी पुल के पास मिले युवक और महिला के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि 10 जुलाई 2026 को खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी पुल के पास एक युवक और महिला का शव बरामद हुआ था। मामले में खूंटी थाना कांड संख्या 96/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले कुन्दन प्रमाणिक उर्फ संजीत को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों जितेन्द्र सिंह उर्फ जायरा, रितेश चीक बड़ाईक, मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक, सती देवी और विजय रंजन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक कार, लोहे का रॉड, चार मोबाइल फोन, मृतकों के जलाए गए कपड़े, मृतक की मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में चार आरोपी गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के डूड़िया गांव के निवासी हैं, जबकि दो आरोपी रांची जिले के बुण्डू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment