Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता अभियान जारी, उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में आयोजित हुआ विधिक शिविर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छात्राओं को साइबर अपराध, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह और निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय, सिमरिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद एवं रंजन कुमार मिश्रा ने छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध एवं उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

शिविर के दौरान बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने छात्राओं को इनके दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इधर, अधिकार मित्र सीता देवी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुंदुआ में भी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। वहीं अंजली कुमारी एवं मोहम्मद अख्तर ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर लोगों को उनके अधिकारों एवं कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment