उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
चतरा। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, परीचारी तथा कार्यालय प्रधान उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने माह के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए पर्यवेक्षण हेतु लंबित कांडों, संपत्ति संबंधी अपराध, एनडीपीएस, हत्या, नक्सल, पोक्सो एवं एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन, लंबित वारंट एवं कुर्की, सीसीए, निगरानी प्रस्ताव, गुंडा पंजी, पीआईटी, संगठित अपराध, हिट एंड रन सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें।
बैठक के अंत में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी ने उन्हें भविष्य में भी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी को प्रिंस खान के खतरनाक गुर्गे को बिहार से दबोचे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर एसपी अनिमेष नैथानी ने बुधवार को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।






















Total Users : 1076758
Total views : 2878665