Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पति ने दोस्तों संग मिलकर पत्नी और साले को उतारा मौत के घाट; अगवा कर दी खौफनाक सजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​बेटे से मिलने गई थी पत्नी, रास्ते से ही किया किडनैप, ​इलाके में आक्रोश, पुलिस तफ्तीश में जुटी

​लोहरदगा / गुमला:

पारिवारिक विवाद का एक ऐसा खौफनाक अंत सामने आया है जिसे सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोहरदगा जिले के चट्टी बड़ागाई की रहने वाली नेहा कुमारी और उसके भाई अरुण की खूंटी थाना क्षेत्र में निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि नेहा के पति संजीत प्रमाणिक और उसके करीब आधा दर्जन दोस्तों पर लगा है। ममता के वश में होकर अपने जिगर के टुकड़े (बेटे) से मिलने गई मां को क्या पता था कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है।

​बेटे से मिलने गई थी पत्नी, रास्ते से ही किया किडनैप

​जानकारी के अनुसार, गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के दूधिया गांव निवासी संजीत प्रमाणिक और उसकी पत्नी नेहा कुमारी के बीच पिछले कुछ वर्षों से गंभीर विवाद चल रहा था। नेहा अपने भाई अरुण के साथ कल शाम अपने पुत्र से मिलने पति के गांव दूधिया गई थी।

​परिजनों का आरोप है कि जैसे ही नेहा वहां पहुंची, पति संजीत प्रमाणिक ने अपने लगभग आधा दर्जन अज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर दोनों भाई-बहन को घेर लिया। इसके बाद दोनों को जबरन एक गाड़ी में बैठाकर अगवा (किडनैप) कर लिया गया।

​खूंटी ले जाकर पत्थर और धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

​अपहरण करने के बाद आरोपी दोनों को गुमला से दूर खूंटी थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले गए। वहां देर रात आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। नेहा और उसके भाई अरुण पर पत्थरों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​इलाके में आक्रोश, पुलिस तफ्तीश में जुटी:

इस दोहरे हत्याकांड (Double Murder) की खबर मिलते ही लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिले की पुलिस रेस हो गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी पति संजीत प्रमाणिक और उसके फरार दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एक साथ घर के दो चिराग बुझने से चट्टी बड़ागाई गांव में मातम और भारी आक्रोश व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में शहीद सीआरपीएफ जवान पंचतत्व में विलीन, सैनिक सम्मान के साथ 24 घंटे बाद अंतिम विदाई

शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति: शिक्षामित्र स्व. उमेश भारती का निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर

भूमि विवाद में सील हुआ मध्य विद्यालय, छात्रों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर तिवारी दुरा में 15 जुलाई को भव्य भंडारा, तैयारियां पूरी

*विधानसभा में तो सत्ताधारी और विपक्ष में तकरार होती है जग जाहिर है पर नगर परिषद गुमला में विकास के नाम पर कौन सी राजनीति हो रही है* *नगर परिषद गुमला चलाया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का विकास बंद तो तालाबंदी और फिर 24 घंटे में ही आंदोलन समाप्त ताला खोला – कहा आम लोगों को परेशानी ना हो*

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय कार्यशाला का भव्य आगाज

Leave a Comment