Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आठवीं के विद्यार्थियों को मिलेगा साइकिल का लाभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वितरण की तैयारी पूरी, 21 विद्यालयों के 643 एससी, एसटी व ओबीसी छात्र-छात्राओं को मिलेगी साइकिल

गिद्धौर (चतरा): प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में साइकिल वितरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैलाश पति पातर ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने किया।

बैठक में प्रखंड के सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर साइकिल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभिषेक रविदास ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड को 643 साइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इनका वितरण प्रखंड के 21 विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच किया जाएगा।

बैठक में साइकिल वितरण की प्रक्रिया, विद्यालयवार सूची एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की गई, ताकि योजना का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक बिना किसी परेशानी के पहुंचाया जा सके। बैठक में प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार दांगी, विवेकानंद तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment