एनडीपीएस के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व नशा तस्करों पर सख्ती के दिए निर्देश
सिमरिया (चतरा): हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने शुक्रवार को सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कार्यों की गहन समीक्षा की तथा विशेष रूप से लंबित एनडीपीएस (नशीले पदार्थ) मामलों की प्रगति का जायजा लिया।
सिमरिया पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सलामी के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, पंजियों एवं अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने एसडीपीओ आईपीएस नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशा तस्करी के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए एनडीपीएस से संबंधित सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान साक्ष्य संकलन एवं अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई से ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने पुलिस-पब्लिक समन्वय को और मजबूत बनाने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे।





















Total Users : 1052711
Total views : 2845040