पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई, घर से बर्तन समेत अन्य सामान किया जब्त
पत्थलगड़ा (चतरा): इटखोरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के सिंघानी शीतलपुर गांव पहुंचकर एक फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। इस दौरान पत्थलगड़ा पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के घर से बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, सिंघानी शीतलपुर निवासी डोमन दांगी इटखोरी थाना कांड संख्या 03/2009 का अभियुक्त है और लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसके घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए बर्तन एवं अन्य सामानों को पुलिस ने सूचीबद्ध कर विधिवत जब्त किया और उन्हें सिंघानी पंचायत की मुखिया राधिका देवी के सुपुर्द कर दिया।
इटखोरी थाना से आए पुलिस पदाधिकारी विदेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार है। न्यायालय के आदेश के आलोक में उसके घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई है। पुलिस आगे भी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी रखेगी।





















Total Users : 1052625
Total views : 2844918