Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष के अध्यक्षता में एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, मुखिया से मिले शिकायतों के निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

On: August 11, 2023 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः विकास भवन के सभा कक्ष में झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी के अध्यक्षता में सभी पंचायत के मुखिया के साथ एक दिवसीय जनसंवाद का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष एवं सदस्या शबनम परवीन के आगमन पर अपर समाहर्ता सह शिकायत निवारण पदाधिकारी पवन कुमार मंडल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 को अधिसूचित किया गया है। इसका उद्देश्य जनसाधारण को जीवन निर्वाह करने के लिए सस्ती कमीतों पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध खाद्य की सुलभता सुनिश्चित करना है एवं लोगों को खाद्य और पोषण सम्बन्धी सुरक्षा और उससे संबंधित विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही लाल, पीला, हरा एवं सफेद कार्ड की जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी ने बताया कि सावित्री बाई फुले किशारी समृद्धि योजना के तहत युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना एवं बाल विवाह रोकना है, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिला एवं धात्री माताओं को केन्द्र के माध्यम से लाभ दिया जाता है। शिक्षा विभाग के द्वारा बताया गया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे-मील के तहत सप्ताह में मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन खिलाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पोषण वाटिका के संबंध में बताया गया कि वर्तमान में पोषण वाटिका योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के तहत जिस विद्यालय में अतिरिक्त भूमि है एवं चाहरदिवारी है उसमें पोषण वाटिका का कार्य किया जा सकता है। अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 मे अधिसूचित किया गया था की जानकारी देते हुए इसके अंतर्गत आने वाले खाद्य और पोषण संबंधी विषयों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम जीवन के प्रारंभ और जीवन के अंत तक इसका आवश्यकता पड़ती है। आगे कहा कि इसकी शुरूआत आंगनबाड़ी केन्द्र से की जाती है। बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए महिलाओं को इसकी राशि दी जाती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार समय पर उपलब्ध कराया जाय। साथ ही कहा कि योग्य कार्डधारियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ दिया जाय। आगे बताया कि मुखिया समाज की नींव है अपने अधिकार को जाने और उसका पालन करें। अपने क्षेत्रों में मॉनिटरिंग कर योग्य लाभुकों को पहचान करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाये। टीम भावना के साथ कार्य करें। कही खामी पाया जाता है तो उसे सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होने आगे कहा कि वैसे लाभुक जो सुखी सम्पन्न है उन लाभुको को चिन्हित करते हुए राशन कार्ड की सूची से नाम हटाया जाय। कोई भी व्यक्ति भुख से न मरे इसका खास ख्याल रखा जाय। सभी पीडीएस दुकानदार अपने दुकान के साथ दिवारों पर सूचना बोर्ड लगायेंगे एवं उस पर लाभुकों की सूची तथा राशन उठाव से संबंधित सभी जानकारी अंकित करेंगे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि समय समय पर औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। मुखिया से संवाद के क्रम में मिले शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को अध्यक्ष ने निर्देशित किया। जनसंवाद कार्यक्रम में अध्यक्ष, सदस्या, अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी निलम कुमारी सभी बीडीओ, मुखिया संघ के अध्यक्ष, सभी मुखिया व संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment