Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा प्रखंड में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

On: June 21, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भंडरा प्रखंड में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरवा आवासीय विद्यालय, महिला क्लस्टर भवन परिसर के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों और पंचायत कार्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया.कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय, बिटपी प्लस टू और चट्टी उच्च विद्यालय में विशेष योग सत्र आयोजित हुए। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। बच्चों ने मंडूकासन, चक्रासन, वज्रासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। मौके पर लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने कहा, निरोगी जीवन के लिए योगाभ्यास बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और बीमारियां बढ़ रही हैं। योग से हम मधुमेह, रक्तचाप और मोटापे जैसी जटिल बीमारियों से राहत पा सकते हैं। हर व्यक्ति को दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट योग को शामिल करना चाहिए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन सुरभि कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा बच्चियों को पढ़ाई के तनाव से दूर रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने में योग सबसे कारगर उपाय है। नियमित योग से हमारी बेटियां भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूत बनेंगी।इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में भी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योग किया। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल रांची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

महिला पतंजलि योग समिति लोहरदगा के द्वारा ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा में प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ योगाभ्यास

पतंजलि परिवार लोहरदगा ने 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्यता के साथ महोत्सव के रूप में मनाया

बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर भव्य योग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का अपील

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्ति का सरल उपाय है योग, जिला सचिव ने दिया स्वास्थ्य संदेश

भारी बवाल: महिला के घर में घुसने के आरोप में मुखिया को ग्रामीणों ने बनाया बंधक; कथित तौर पर नशे में होने की चर्चा

आत्मा और परमात्मा को जोड़ता है योग, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली बड़ी शपथ

अपराधियों का तांडव: घर के बाहर खड़ी बोलेरो को फूंक डाला; जांच में जुटी पुलिस

सड़क हादसों का जोन बना संघरी घाटी: दो भारी ट्रकों के बीच भीषण टक्कर में चालक की मौत

राजद संगठन का विस्तार: समाजसेवी गुड्डू रजक बने युवा प्रखंड अध्यक्ष; कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Leave a Comment