लोहरदगा -स्थानीय सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्यों, अभिभावकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कर निरोग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर की गई। योग के इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पतंजलि योग समिति, झारखंड के सदस्य शिव शंकर सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर कार्यवाह तुलसी जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और शरीर को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। नियमित योग से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति पा सकते हैं।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित सभी लोगों ने क्रमवार तरीके से योगिंग-जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, और भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे महत्वपूर्ण प्राणायामों का अभ्यास किया। इस दौरान खेल प्रमुख महेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्राणायाम और सूर्य नमस्कार रामबाण सिद्ध होते हैं






















Total Users : 1030718
Total views : 2814219