Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण अग्निकांड; आशियाना जलकर खाक, दाने-दाने को मोहताज हुए मासूम बच्चे

On: May 19, 2026 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीती रात अचानक लगी आग ने सब कुछ किया स्वाहा; अनाज, कपड़े, बर्तन और जीवन भर की जमा-पूंजी जलकर राख, खुले आसमान के नीचे दाने-दाने को तरस रहा है पीड़ित परिवार

कान्हाचट्टी (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत कोल्हैया पंचायत से एक दिल दहला देने वाली और बेहद मर्माहत करने वाली आपदा की खबर सामने आई है। यहाँ के सुदूरवर्ती ग्राम हेमरालुटा में बीती रात अचानक लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार के आशियाने को तिनके की तरह जलाकर खाक कर दिया। हेमरालुटा निवासी डहु सिंह भोक्ता के घर में लगी इस आग ने देखते ही देखते ऐसा विकराल और तांडव रूप धारण किया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते या आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक पूरा घर जलकर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में घर के अंदर रखा सारा अनाज, कपड़े, बर्तन और जीवन भर की गाढ़ी कमाई की जमा-पूंजी जलकर पूरी तरह राख हो गई है।

“सब कुछ खत्म हो गया साहब… बच्चों को क्या खिलाऊँ, कहाँ सुलाऊँ?”

इस दैवीय आपदा की मार झेल रहे गृहस्वामी डहु सिंह भोक्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। आंखों में बेबसी के आंसू लिए उन्होंने सिसकते हुए न्यूज़ स्केल लाइव से अपना दर्द साझा किया: “सब कुछ खत्म हो गया साहब… घर में खाने का एक दाना तक नहीं बचा। सब जलकर राख हो गया है। अब इन छोटे-छोटे बच्चों को क्या खिलाऊँ, चिलचिलाती धूप और रात के अंधेरे में कहाँ सुलाऊँ, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। हम पूरी तरह सड़क पर आ गए हैं।”

स्थिति इतनी भयावह है कि इस चिलचिलाती और भीषण गर्मी के बीच पीड़ित परिवार के पास अब सिर्फ अपने शरीर पर पहने हुए कपड़ों के अलावा और कुछ भी शेष नहीं बचा है।

मासूम बच्चे भुखमरी की कगार पर; दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं

इस पूरे अग्निकांड का सबसे दर्दनाक और मानवीय पहलू यह है कि डहु सिंह भोक्ता के मासूम और छोटे-छोटे बच्चे अब पूरी तरह से भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। साल भर के लिए कोठी में जमा कर रखा गया एक-एक अनाज का दाना आग की लपटों में स्वाहा हो जाने के कारण इन नन्हे बच्चों को बीते कई घंटों से दो वक्त की सूखी रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच खुले आसमान के नीचे बेबस और लाचार बैठा यह पीड़ित परिवार अब भुखमरी से बचने के लिए प्रशासन और समाज की ओर टकटकी लगाए मदद की आस देख रहा है।

प्रशासन से अविलंब मुआवजा, तिरपाल और सरकारी राशन देने की मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद सुबह से ही हेमरालुटा गांव और कोल्हैया पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके जले हुए आशियाने के पास जुट रही है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चतरा जिला प्रशासन व कान्हाचट्टी अंचल प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पीड़ित परिवार की इस दयनीय व आपातकालीन स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत आपदा प्रबंधन विभाग से सरकारी मुआवजा, रहने के लिए तत्काल तिरपाल व आपदा आवास (अंबेडकर/इंदिरा आवास) और बच्चों के लिए राशन (खाद्यान्न) की आपातकालीन व्यवस्था कराई जाए। मुश्किल हालातों और कुदरत के इस कहर के बीच इस गरीब परिवार को इस वक्त तुरंत सरकारी और सामाजिक सहायता की सख्त जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 170 किलो अवैध डोडा लदी जाइलो गाड़ी जब्त

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए खोए हुए 3 कीमती स्मार्टफोन; एसडीपीओ ने स्वामियों को लौटाए मोबाइल

सर्पदंश से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत; कलाकार की मां के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चतरा: 21 मई से सभी 154 पंचायतों में शुरू होगा विशेष ग्राम सभाओं का महा-अभियान; तैयार होगी DMFT और PMKKKY मद की वार्षिक कार्य योजना

प्रसंग वश: प्रेम से मान जाओ… वरना दूसरा रास्ता तैयार है; यूपी में योगी की खुली चेतावनी से लेकर बंगाल और तमिलनाडु में 2031 की बिसात तक, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का बड़ा विश्लेषण VDO

टंडवा: आम्रपाली कोल परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनियों NCC और वेरिएंट की मनमानी; बाहरी लोगों को रोजगार देने के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त रवि आनंद को सौंपा ज्ञापन

पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹17 लाख की अवैध अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; दिल्ली-पंजाब तक जुड़े हैं तार

जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़; 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोज निकाले 7 खोए हुए मोबाइल; SDPO ने स्वामियों को सौंपे स्मार्टफोन

बेटी की मौत के तुरंत बाद कलयुगी पिता ने वापस लिया दहेज का सारा सामान और कैश; पंचायत के फैसले पर उठा अनोखा कदम

प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का एक दिवसीय धरना; आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा और ₹3200 MSP देने की उठी मांग

सांसद ने की दो नए प्रतिनिधियों की घोषणा; मनोज को प्रखंड और लवकुश  को शिक्षा व थाना क्षेत्र की मिली कमान

Leave a Comment