Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सर्पदंश से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत; कलाकार की मां के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

On: May 19, 2026 11:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर में काम करने के दौरान सांप ने पैर में काटा; आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया हजारीबाग सदर अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कान्हाचट्टी (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल ग्राम पंचायत से एक बेहद ही दुःखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ खास तुलबुल ग्राम के हरिजन टोला में एक वृद्ध महिला की सर्पदंश (सांप के काटने) के कारण इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतका क्षेत्र के जाने-माने स्थानीय कलाकार करुण भारती की पूजनीय माता और नागेश्वर भुईयां की धर्मपत्नी थीं। इस असमय और दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों सहित पूरे गांव और टोले में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।

घर के भीतर वृद्ध महिला को सांप ने पैर में डंसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला सोमवार को अपने घर के भीतर घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं। इसी दौरान घर के किसी कोने में छुपे एक जहरीले सांप ने अचानक उनके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही महिला की चीख निकल गई और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

जैसे ही परिजनों को इस बात की भनक लगी, घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना एक पल गंवाए गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को आनन-फानन में तत्काल बेहतर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल से होते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल (Hazaribagh Sadar Hospital) ले गए।

हजारीबाग सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचते ही वहां मुस्तैद चिकित्सकों की टीम ने तुरंत महिला की जांच की और उन्हें सघन चिकित्सा वार्ड में ले गए। लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यवश, शरीर में जहर पूरी तरह फैल जाने के कारण डॉक्टरों ने उपचार के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के इस आधिकारिक ऐलान के बाद अस्पताल परिसर चीत्कारों से गूंज उठा।

इस असमय वज्रपात से कलाकार करुण भारती, उनके पिता नागेश्वर भुईयां और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। स्थानीय कला जगत और समाजसेवियों ने कलाकार करुण भारती की माता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 170 किलो अवैध डोडा लदी जाइलो गाड़ी जब्त

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए खोए हुए 3 कीमती स्मार्टफोन; एसडीपीओ ने स्वामियों को लौटाए मोबाइल

भीषण अग्निकांड; आशियाना जलकर खाक, दाने-दाने को मोहताज हुए मासूम बच्चे

चतरा: 21 मई से सभी 154 पंचायतों में शुरू होगा विशेष ग्राम सभाओं का महा-अभियान; तैयार होगी DMFT और PMKKKY मद की वार्षिक कार्य योजना

प्रसंग वश: प्रेम से मान जाओ… वरना दूसरा रास्ता तैयार है; यूपी में योगी की खुली चेतावनी से लेकर बंगाल और तमिलनाडु में 2031 की बिसात तक, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का बड़ा विश्लेषण VDO

टंडवा: आम्रपाली कोल परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनियों NCC और वेरिएंट की मनमानी; बाहरी लोगों को रोजगार देने के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त रवि आनंद को सौंपा ज्ञापन

पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹17 लाख की अवैध अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; दिल्ली-पंजाब तक जुड़े हैं तार

जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़; 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोज निकाले 7 खोए हुए मोबाइल; SDPO ने स्वामियों को सौंपे स्मार्टफोन

बेटी की मौत के तुरंत बाद कलयुगी पिता ने वापस लिया दहेज का सारा सामान और कैश; पंचायत के फैसले पर उठा अनोखा कदम

प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का एक दिवसीय धरना; आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा और ₹3200 MSP देने की उठी मांग

सांसद ने की दो नए प्रतिनिधियों की घोषणा; मनोज को प्रखंड और लवकुश  को शिक्षा व थाना क्षेत्र की मिली कमान

Leave a Comment