*उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा*
……………………….
*गर्भवती महिलाओं का एएनसी व बच्चों का टीकाकरण सौ प्रतिशत सुनिश्चित करने का निदेश*
——————–
*लोहरदगा।*
उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग लोहरदगा की समीक्षा की गयी।
बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेश दिया कि कोई भी स्वास्थ्य उपकेंद्र बिना बिजली के संचालित नहीं हों। सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बिजली का कनेक्शन रहे। शौचालय की मरम्मति करा लें। सभी जगह पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित करें।
सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रसव पूर्व जांच की संख्या बढ़ाने, पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की मानक के अनुसार हीमोग्लोबिन आदि बिंदुओं पर नियमित जांच करने, एनिमिया पर उपचार करने, एनिमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की दवाओं का सेवन कराने का निदेश दिया। साथ ही लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों में एएनसी का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण प्रतिशत करने का भी निदेश दिया गया। बैठक में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर की भी समीक्षा की गयी। 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण करने का निदेश दिया गया। जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है उनके लिए टीकाकरण की योजना बनाकर टीकाकरण पूर्ण करें। एमटीसी केंद्रों में सभी उपलब्ध क्षमता के अनुसार कुपोषित बच्चों की भर्ती कर उनका उपचार सुनिश्चित करें।
*रिक्त पदों को भरें*
उपायुक्त ने एनएचएम अंतर्गत संविदा आधारित रिक्त पदों को भरे जाने के लिए रोस्टर क्लियर करने व विज्ञापन प्रकाशित कराने का निदेश सिविल सर्जन लोहरदगा को दिया। उपायुक्त ने जिला के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में चिकित्सकों समेत विभिन्न स्वीकृत पदों, कार्यरत मानव बल और रिक्त पदों की समीक्षा की।
*राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम*
उपायुक्त ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य जांच हेतु कार्ययोजना बना कर शिक्षाा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए लक्ष्य पूर्ण करने का निदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया।
बैठक में टीबी रोगियों की पहचान व उनके ईलाज की समीक्षा गयी। नये मामलों की पहचान पर उनका समुचित ईलाज का निदेश दिया गया। बैठक में कुष्ठ रोगियों की पहचान व उनके ईलाज की भी समीक्षा की गयी। कुष्ठ रोगियों को योजना बनाकर किट बांटे जाने का निदेश दिया गया।
सभी सीएचओ को गैर-संचारी रोगों (हाइपर टेंशन, डायबिटीज आदि) में जांच के लिए लक्ष्य को माह वार बांट कर जांच करने व लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश दिया गया। मानसून में मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यक रसायनिक पदार्थों का छिड़काव कराने का निदेश दिया गया। आयरन फोलिक एसिड की दवा विभिन्न उम्र के बच्चों के लिए प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक नियमित कराने का भी निदेश दिया गया।
*15वां वित्त आयोग एवं पीएम ABHIM*
15वां वित्त आयोग की राशि से किये जा रहे कार्यों को पूर्ण करने का निदेश दिया गया। इसमें बीपीएचयू और बिल्डिंगलेस पीएचसी निर्माण का कार्य शामिल हैं।
इसी प्रकार पीएम अभीम अंतर्गत मलंगटोली में बिल्डिंगलेस पीएचसी का कार्य पूर्ण करने का निदेश ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल को दिया गया। इसी प्रकार जिला अस्पताल लोहरदगा में एनआरइपी को भी आईपीएचएल निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
*मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना*
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की समीक्षा की जिसमें सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्स का हेल्थ प्रोफेशन रजिस्ट्री के स्थिति की समीक्षा की गई और एक सप्ताह में नर्सों का एचपीआर पूर्ण करने का निदेश दिया गया। सदर अस्पताल को आयुष्मान कार्ड जनरेट करने व आयुष्मान भारत के तहत मरीजों को लाभ दिलाये जाने का निदेश दिया गया। साथ ही आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना में लाभुकों का ई-केवाईसी का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण कराने का भी निदेश दिया गया।
ई-सुश्रुत अंतर्गत पेपरलेस हेल्थ केयर सुविधाएं लोगों को दिये जाने हेतु बेहतर कार्ययोजना बनाने व जून माह से एमआईएस मोड्यूल अंतर्गत सदर अस्पताल में सुविधाएं प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।
सभी सहिया व एएनएम को आभा कार्ड जनरेट कराने हेतु सौ प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निदेश दिया। इसके लिए बीआरसी या प्रखण्ड में आधार केंद्र में कैंप आयोजित कराने का निदेश दिया गया।
आज की बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डीपीएम एनएचएम, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।





















Total Users : 971143
Total views : 2734271