Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फोरलेन पर काल बना अवैध बालू लदा ट्रैक्टर; टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम

On: May 17, 2026 4:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ट्रेन पकड़वाने जा रहे थे स्टेशन; इकलौते कमाऊ बेटों की मौत से उजड़े दो घर, परिजनों ने पुलिस और टोल कर्मियों पर लगाया साठगांठ का गंभीर आरोप

गढ़वा-मेदिनीनगर फोरलेन पर हुर गांव स्थित टोल प्लाजा के समीप रविवार को रफ्तार और अवैध खनन के गठजोड़ ने दो पिताओं के चिराग बुझा दिए। बालू लदे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को सामने से सीधी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार मामा और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी उदय पाल (25 वर्ष, पिता- राघो पाल) और मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी अंकज पाल (22 वर्ष, पिता- स्व. रमेश पाल) के रूप में हुई है।

विशाखापट्टनम जाने के लिए निकले थे घर से

परिजनों ने रुंधे गले से बताया कि उदय पाल को मजदूरी के सिलसिले में विशाखापट्टनम जाना था। उसे ट्रेन पकड़वाने के लिए उसका भांजा अंकज पाल अपने ननिहाल आया हुआ था। रविवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर पलामू जिले के गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उदय को बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़नी थी। इसी दौरान हुर गांव टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उदय पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अंकज पाल की मौत मेदिनीनगर ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।

माँ का इकलौता सहारा और घर का बड़ा बेटा शांत

अंकज पाल (भांजा): वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। तीन साल पहले ही उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। पिता के जाने के बाद अंकज ही बाहर मजदूरी कर अपनी मां का एकमात्र सहारा बना हुआ था।उदय पाल (मामा): वह अपने पिता का बड़ा बेटा था। विशाखापट्टनम में रहकर जो कमाता था, उसी से पूरे परिवार का पेट पलता था। इस हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए अंधकार में धकेल दिया है।

परिजनों का फूटा गुस्सा: “पुलिस और टोल कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा खेल”

इस हादसे के बाद पीड़ित परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और टोल टैक्स कर्मियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस और टोल कर्मियों की साठगांठ से पूरे क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव और रात-दिन ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है। माइनिंग टास्क फोर्स से पकड़े जाने के डर से ये ट्रैक्टर चालक सड़कों पर बिना साइड देखे, बेहद अंधाधुंध और लापरवाही से वाहन दौड़ाते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि इस रूट पर होने वाले अधिकांश हादसों के जिम्मेदार ये अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ही हैं, जिनपर नकेल कसने में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है।

Also Read: शिव मंदिर में माँ पार्वती की प्रतिमा खंडित; श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में तैरता मिला शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम का औचक निरीक्षण: मलेरिया मरीजों से फोन पर लिया फीडबैक; कीटनाशी छिड़काव का लिया जायजा

मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 173 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज

सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर आदिवासी छात्र संघ हुआ एकजुट , 8 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान

उपायुक्त ने किया चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का औचक निरीक्षण

​उपायुक्त द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ‘जनता मिलन’ में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

भाकपा (माले) का महा-आक्रोश मार्च: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर डीएफओ दफ्तर का घेराव; कॉरपोरेट को वन भूमि देने और हाथियों के आतंक पर जताया विरोध

बिजली विभाग का पावर कट टॉर्चर: भीषण गर्मी के बीच मात्र 10 मिनट दर्शन देकर घंटों गुल रहती है बिजली; त्रस्त हुए उपभोक्ता

झारखंड के फुटबॉल वीरों का देश में बजा डंका: नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें बनीं राष्ट्रीय विजेता; चैंपियंस का ऐतिहासिक स्वागत

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों पर डीसी सख्त: केजीबीवी के रिजल्ट पर जताया असंतोष, गर्ल्स स्कूल को सुधरने की चेतावनी

शिकारियों का दुस्साहस: महुआ चुनने गई महिला को मारी गोली, सफल ऑपरेशन के बाद बांह से निकाला गया छर्रा, जंगल खंगाल रही संयुक्त पुलिस

Leave a Comment