Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे नाना-नाती को अनियंत्रित हाइवा ने रौंदा, दर्दनाक मौत!

On: May 11, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देर रात हुआ हादसा; मकई की बुआई के लिए जल्दी घर लौट रहे थे दोनों, गांव में पसरा मातम।

📍 सिमरिया (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

सिमरिया-बालुमाथ मार्ग पर बगरा के समीप माचन जंगल में रविवार की देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाना और नाती की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

शादी से लौट रहे थे, सुबह मकई लगानी थी मृतकों की पहचान लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत जबरा गांव निवासी नाना सुकर प्रजापति (पिता- स्व. कलई प्रजापति) और चतरा के राजपुर (चिरीदीरी) निवासी नाती आलोक प्रजापति (पिता- हुलास प्रजापति) के रूप में हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सलगी ऐरेगड़ा में आयोजित एक शादी पार्टी में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह उन्हें घर पर मकई लगानी थी, इसी काम को समय पर पूरा करने की जल्दबाजी में वे रात में ही बाइक से वापस लौट रहे थे। लेकिन माचन जंगल के पास वे इस भीषण हादसे का शिकार हो गए।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती कर रही सिमरिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और थाना ले आई। सोमवार को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। इस हृदयविदारक घटना को लेकर मृतक सुकर प्रजापति के पुत्र (आलोक के मामा) अनुज प्रजापति ने सिमरिया थाना में लिखित आवेदन दिया है। एक ही झटके में घर के दो सदस्यों (नाना-नाती) की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके पैतृक गांवों में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।

Also Read:चंद्रनाथ हत्याकांड का बड़ा खुलासा: फास्टैग और 100+ CCTV से पकड़े गए हत्यारे; UP-बिहार से मुख्य शार्प शूटर समेत 5 गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment