Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JTET का सर्वर डाउन, अभ्यर्थियों की बढ़ी धड़कनें: फॉर्म भरने में छूट रहे पसीने, कैफे से निराश लौट रहे युवा!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

21 मई की डेडलाइन से पहले तकनीकी खामी ने बढ़ाई टेंशन; प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने भी खड़े किए हाथ, विभाग से जल्द सुधार की मांग

प्रतापपुर (चतरा), News Scale Live: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इन दिनों JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) का फॉर्म भरना किसी बड़ी जंग से कम नहीं है। चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड में लगातार सर्वर डाउन रहने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम तारीख करीब, लेकिन वेबसाइट ठप ज्ञात हो कि जेटेट का फॉर्म भरने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित है। जैसे-जैसे डेडलाइन करीब आ रही है, वैसे-वैसे इंटरनेट कैफे और प्रज्ञा केंद्रों पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन, वेबसाइट का सर्वर लगातार ठप रहने के कारण फॉर्म सबमिट ही नहीं हो पा रहा है। बेचारे अभ्यर्थी घंटों तक अपनी बारी और सर्वर ठीक होने का इंतजार करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें मायूस होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।

Also Read: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बहाली में मिलेगा 50% का सीधा कोटा, 4 हफ्ते में नोटिफिकेशन का आदेश!

कैफे संचालक भी हुए परेशान इस तकनीकी समस्या पर प्रतापपुर के प्रज्ञा केंद्र संचालक रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्वर के लगातार क्रैश रहने से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित है। साइट नहीं चलने के कारण न सिर्फ छात्रों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि सेंटर संचालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने की सर्वर दुरुस्त करने की मांग लगातार मिल रही निराशा से छात्रों में काफी चिंता और नाराजगी का माहौल है। अभ्यर्थियों ने संबंधित विभाग (JAC) से मांग की है कि वह जल्द से जल्द इस तकनीकी खामी को दूर कर सर्वर को सुचारु करे, ताकि समय सीमा के भीतर सभी छात्र अपना फॉर्म भर सकें और शिक्षक बनने का उनका यह बड़ा मौका हाथ से न छूट जाए।

Also Read: सत्ता बदलते ही बड़ा उलटफेर: सालों से बंद मंदिरों के खुले ताले, अवैध वसूली रुकी; लेकिन हिंसा और आगजनी से भी दहला राज्य!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment