Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हल्की बारिश में कीचड़ में तब्दील हुई नावाडीह-जगन्नाथी सड़क

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने कहा- सड़क नहीं तो वोट नहीं

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह-जगन्नाथी से सीकरी जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल हो चुकी है। हल्की बारिश के बाद ही कच्ची सड़क पर भारी कीचड़ और जलजमाव हो जाता है। इससे राहगीरों के साथ खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और फिसलन होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल जाने के दौरान छात्र-छात्राएं अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस और किताबें खराब हो जाती हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी सड़क पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश, कहा- सड़क नहीं तो वोट नहीं

जगन्नाथी के ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण को लेकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद समस्या देखने कोई नहीं आता। सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और स्कूली बच्चों समेत क्षेत्र के लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment