Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा को लेकर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुरानी कमेटी को मिली जिम्मेदारी, नए युवाओं को भी किया गया शामिल; भव्य पंडाल व बेहतर व्यवस्था पर चर्चा

पत्थलगड़ा (चतरा)। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंडप परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमोद गुप्ता ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। पूजा समिति की ओर से वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने आकर्षक पंडाल, साज-सज्जा, लाइटिंग और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर व्यवस्था पर सुझाव दिए।

महेन्द्र दांगी अध्यक्ष, चुरामन प्रजापति सचिव

पूजा के सुचारू संचालन के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को ही जिम्मेदारी दी गई, जबकि कई नए युवाओं को भी शामिल किया गया। महेन्द्र दांगी को अध्यक्ष, वासुदेव दांगी सिंघानी, हरिश दांगी, सुमेर सिंह, संदीप कुमार सुमन, बबलू कुशवाहा, सुधीर कुमार व शेखर कुमार को उपाध्यक्ष, चुरामन प्रजापति को सचिव तथा राजकुमार रजक को सह सचिव बनाया गया।

अरविन्द ठाकुर को महासचिव और उदय कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मुकेश कुमार व जीतेन्द्र साहू को कोष संबंधी जिम्मेदारी, जबकि सुमन कुमार व राकेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। अष्टमी पूजा की जिम्मेदारी शुभम भास्कर, दीपक गुप्ता, प्रदीप कुमार, विकास कुमार, मुकेश दांगी, आशीष अग्रवाल व चंदन कुमार सुमन को दी गई। इसके अलावा दो दर्जन लोगों को संरक्षक बनाया गया। बैठक में पूर्व पूजा समिति अध्यक्ष बासुदेव तिवारी, लेखराज टाइगर, बिशेश्वर दांगी, संदीप सिंह, सतीश कुमार, गिरधारी राणा, बीरबल दांगी, प्रकाश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment