Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

28 वर्ष की सेवा के बाद लिपिक जगदीश दास सेवानिवृत्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंचल कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित, पदाधिकारियों व सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

कुंदा (चतरा)। अंचल कार्यालय कुंदा में सोमवार को सहायक निम्न वर्गीय लिपिक जगदीश दास के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब 28 वर्ष 4 माह 10 दिन तक सरकारी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए जगदीश दास को पदाधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।

समारोह में बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा और सीओ दीपक कुमार मिश्रा ने माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके लंबे कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त जीवन के लिए स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। सहकर्मियों ने जगदीश दास के साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके सहयोगात्मक व्यवहार और कार्यशैली की सराहना की। समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया।

मौके पर मुखिया मनोज कुमार साहू, प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, अनिल यादव, मनरेगा बीपीओ राजेश्वर कुमार, सीआई संजय कुमार, राजस्व कर्मचारी पंकज दुबे, जनसेवक राजू रंजन, मनरेगा ऑपरेटर मुकेश कुमार केशरी समेत प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment