राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश
हैदराबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग की चेयरपर्सन ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जांच निर्धारित समयसीमा में पूरी करने और पीड़िता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा गया है। आयोग ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 28 जुलाई 2025 को उसने नेल्लोर जिले के एक युवक से विवाह किया था। शादी के बाद दोनों हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में रहने लगे। पीड़िता के अनुसार, शादी की रात उसके पति ने अपने दोस्तों को घर बुलाया, जहां शराब पार्टी हुई और उसे भी जबरन शराब पिलाई गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किया गया।
शिकायत के आधार पर बेगमपेट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना को महिला की गरिमा और अधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की है। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ेः-9 महीने बाद गुमशुदगी और हत्या का खुलासा, प्रेमी निकला आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, मृत नवजात लेकर थाने पहुंची किशोरी
इसे भी पढ़ेः- मुर्गी फार्म में देर रात लूट, मजदूरों से मारपीट, 400 से अधिक मुर्गियां, बाइक व सामान लेकर फरार बदमाश























Total Users : 902438
Total views : 2640278