Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनटीपीसी साइट से सामानों की चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

On: April 7, 2026 10:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा( चतरा)एनटीपीसी पावर प्लांट में बीईपीएल के कॉलोनी से 23 मार्च को दिन- दहाड़े चोरी वालों को पुलिस ने मिश्रोल में औचक छापेमारी कर सामानों के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।सभी आरोपी हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

आरोपियों के घटनास्थल में चोरी कांड की सारी करतूतें पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई जो घटना का पुख्ता आधार बताया जाता है। विदित हो कि बीईपीएल के एचआर मैनेजर गिरीश कुमार केजी के लिखित शिकायत पर पिछले एक सप्ताह से पुलिस गहन तफ्शीश और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के अभियान में जुटी थी। बताया जाता है कि तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर मिश्रोल गांव में बुकरू पिकेट प्रभारी नवमी सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां से चोरी कांड में प्रयुक्त स्कार्पियो जेएच 02 बीटी 3742 के साथ हजारीबाग जिला अंतर्गत केरेडारी थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार पिता रघु साव एवं रणधीर कुमार पिता शीबू साव तथा सलगा गांव के रहने वाले बब्लू कुमार मंडल पिता टेकलाल साव को दबोच लिया गया। जिनके पास से तीन मोबाइल फोन, 32 लोहे की प्लेटें और तीन हेलमेट भी जब्त किये हैं।

होटलों पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों के साथ अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, तीन होटल सील

बताया जाता है कि सभी सिमरिया क्षेत्र में चोरी की सामानों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध टंडवा थाना में कांड संख्या 91/26 दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।आरोपियों द्वारा एनटीपीसी साइट में लंबे दिनों से चोरी की घटना अंजाम देने का दावा किया जाता है। बहरहाल, पुलिस आरोपियों के आपराधिक कड़ियों और प्रश्रय देने वालों की भूमिका गहराई से खंगाल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment