विधि-विधान से पूजा-अर्चना, राज्य के विकास और जनकल्याण की प्रार्थना
हेमन्त सोरेन मंगलवार को गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें एक बार फिर मां कामाख्या के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि मां की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और राज्य में खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के लोगों के कल्याण, सामाजिक समृद्धि और विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।
“300 साल पुराना रहस्य: क्या माँ अष्टभुजी के दरबार में कुआँ विज्ञान के नियमों को चुनौती दे रहा है?”
























Total Users : 1079862
Total views : 2882924