लोहरदगा —शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में सदर अस्पताल, लोहरदगा में कार्यरत डॉ. पल्लवी कुमारी (MBBS) ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं आचार्यगण को महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
डॉ. पल्लवी कुमारी ने अपने संबोधन में भैया-बहनों को संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन World Health Organization (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में किया जाता है, जिसकी स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी। संगठन प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष थीम निर्धारित करता है, जिस पर पूरे विश्व में कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम की भूमिका आचार्य प्रमेंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विज्ञान आचार्या नीलिमा बहन जी ने डॉ. पल्लवी कुमारी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने कार्यक्रम की हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम भैया बहनों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।





















Total Users : 892977
Total views : 2626966