Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का वैदिक विधि से शुभारंभ

On: March 23, 2026 12:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हवन-पूजन, मंत्रोच्चार और भजन से गुंजायमान हुआ परिसर, विद्यार्थियों में उत्साह

गुमला, झारखंड। डीएवी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पावन हवन-पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षक दुर्गेश कुमार पाठक ने किया, जिन्होंने वैदिक ऋचाओं के माध्यम से विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। वहीं संगीत शिक्षक कौशल किशोर महाराज ने सुमधुर भजन प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहु ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक परंपराएं हमें अनुशासन, एकाग्रता और मानसिक शांति की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और नए सत्र के लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिसके बाद सभी विद्यार्थियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आस्था का विराट स्वरूप: क्यों अलग पहचान रखता है हजारीबाग का रामनवमी जुलूस?

सरहुल पर राहुल गांधी ने दी आदिवासी समाज को शुभकामनाएं

मानवाधिकार उल्लंघन पर वैश्विक चुप्पी खतरनाक: सुखदेव भगत

“300 साल पुराना रहस्य: क्या माँ अष्टभुजी के दरबार में कुआँ विज्ञान के नियमों को चुनौती दे रहा है?”

मानवता शर्मसार: पुलिया के पास मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव

10 दिन की नवजात को बेचने की साजिश का पर्दाफाश, नर्स समेत 3 हिरासत में

सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त, सवार पिता व पुत्री घायल

रामनवमी व भरतमिलाप शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर बैठक,भड़काऊ भाषण या नारा पर रहेगा प्रतिबंध

विश्व जल दिवस पर एकलव्य विद्यालय में जागरूकता शिविर, बच्चों को जल संरक्षण और सदुपयोग का दिया गया संदेश

ट्रक-कार विवाद में मारपीट, 20 हजार लूट का आरोप, थाना में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

सघन वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप, यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, संदिग्धों से पूछताछ तेज

Leave a Comment