Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

10 दिन की नवजात को बेचने की साजिश का पर्दाफाश, नर्स समेत 3 हिरासत में

On: March 23, 2026 12:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

CWC और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई, 2.65 लाख में तय हुआ था सौदा

गौतम बुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा), उत्तर प्रदेश। बिसरख थाना क्षेत्र में 10 दिन की नवजात बच्ची को बेचने की साजिश का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में एक नर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची का सौदा करीब 2.65 लाख रुपये में तय किया गया था। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी। उसने बताया कि गोद लेने के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने के बाद एक नर्स ने उससे संपर्क कर पैसे के बदले बच्ची दिलाने की बात कही।

मानवता शर्मसार: पुलिया के पास मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव

सूचना मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पुलिस और Child Welfare Committee ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। आरोपी नर्स ने बच्ची सौंपने के लिए कुलेसरा इलाके में एक निजी अस्पताल के पास मिलने का समय तय किया था। पुलिस टीम पहले से सादे कपड़ों में मौके पर मौजूद थी। जैसे ही नर्स बच्ची को लेकर पहुंची, उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जांच में सामने आया कि बच्ची की डिलीवरी एक निजी अस्पताल में हुई थी, जिसकी भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

पुलिस ने अस्पताल की संचालिका और एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह पहले भी नवजात बच्चों की अवैध बिक्री में शामिल रहा हो सकता है। इसके लिए अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल बच्ची को Child Welfare Committee के संरक्षण में शेल्टर होम भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बच्ची के असली माता-पिता की पहचान की जाएगी और जरूरत पड़ने पर डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का महा-एक्शन: सब्जी लदे पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब बरामद; चालक गिरफ्तार

पुलिस का साइबर अपराधियों पर महा-सर्जिकल स्ट्राइक; एसपी के निर्देश पर 5 शातिर ठग गिरफ्तार

रफ्तार का महा-कहर: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत; ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख लगाया महा-जाम

होनहार छात्र की संदेहास्पद मौत; कुमार बॉयज हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, वन नियर ऐप बनाकर बटोरी थीं सुर्खियां

महा-हादसा: होटल के पास खड़े तीन वाहनों से टकराया ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रेलर; दो की दबकर मौत, दो गंभीर

*गुमला की बेटी अंशु प्रिया जयसवाल सीए बनी परिजनों एवं लोगों ने की सराहना – रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने प्रमाण-पत्र सौंपा* * गुमला नॉट्रेडेम स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर कलकत्ता से सीए का कोर्स पूरी की*

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी का बड़ा धमाका; 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

देश की राजनीति में एंट्री मार चुका है कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड; अभियान के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक, खुद को बताया आनरेरी कॉकरोच

महा-तबादला; 36 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, कुमार सौरभ भुवानिया देवघर और मो० जावेद हुसैन बने खूँटी के नए उपायुक्त

ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से माता सीता की मूर्ति बरामद; पइन में लावारिस हालत में मिली

झॉलीवुड के 35 वर्षों के इतिहास की सबसे भव्य नागपुरी फिल्म सहरिया 5 जून को होगी रिलीज; जल-जंगल-जमीन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सीधी चोट

ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का महा-मंथन; डीसी और एसपी ने खाका किया तैयार

Leave a Comment