Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मानवता शर्मसार: पुलिया के पास मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव

On: March 23, 2026 2:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुत्ते नोच रहे थे मासूम का शरीर, ग्रामीणों ने निजी नर्सिंग होम पर लगाया अवैध कृत्य का आरोप

जमुई | जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार की शाम करमा–सिकंदरा मुख्य सड़क पर स्थित कोढ़नी नदी पुलिया के पास एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे।

10 दिन की नवजात को बेचने की साजिश का पर्दाफाश, नर्स समेत 3 हिरासत में

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रितेश के अनुसार, वे शाम करीब 3-4 बजे बाइक से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने एक कुत्ते को मुंह में कुछ दबाकर भागते देखा। शक होने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कुत्ते के मुंह में एक नवजात का शव था। रितेश ने तुरंत बाइक रोककर कुत्ते को खदेड़ा और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते ने शव को छोड़ा।

शव की हालत इतनी खराब थी कि शरीर के आधे हिस्से को कुत्तों ने बुरी तरह नोच लिया था। मौके पर केवल धड़ और सिर ही शेष बचे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात के शरीर पर ताजी मिट्टी लगी थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसे महज 2-4 घंटे पहले ही यहां फेंका गया था। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम की संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाए हैं। लोगों का मानना है कि अवैध प्रसव या गर्भपात के बाद इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नर्सिंग होम की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की जानकारी मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुँची। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अक्सर ग्रामीण इलाकों में मृत पैदा हुए बच्चों को जमीन में गाड़ दिया जाता है, जिसे किसी जानवर ने बाहर निकाल लिया होगा। हालांकि, पुलिस ने निजी नर्सिंग होम से भी प्रसव की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। बाद में नगर पंचायत के कर्मियों की मदद से शव को विधि-विधान से दफना दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले वैशाली जिले के हाजीपुर में भी इसी तरह कूड़े के ढेर पर नवजात का शव मिला था, जिससे क्षेत्र में अवैध मेडिकल प्रैक्टिस को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रफ्तार का महा-कहर: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत; ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख लगाया महा-जाम

होनहार छात्र की संदेहास्पद मौत; कुमार बॉयज हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, वन नियर ऐप बनाकर बटोरी थीं सुर्खियां

महा-हादसा: होटल के पास खड़े तीन वाहनों से टकराया ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रेलर; दो की दबकर मौत, दो गंभीर

*गुमला की बेटी अंशु प्रिया जयसवाल सीए बनी परिजनों एवं लोगों ने की सराहना – रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने प्रमाण-पत्र सौंपा* * गुमला नॉट्रेडेम स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर कलकत्ता से सीए का कोर्स पूरी की*

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी का बड़ा धमाका; 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

देश की राजनीति में एंट्री मार चुका है कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड; अभियान के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक, खुद को बताया आनरेरी कॉकरोच

महा-तबादला; 36 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, कुमार सौरभ भुवानिया देवघर और मो० जावेद हुसैन बने खूँटी के नए उपायुक्त

ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से माता सीता की मूर्ति बरामद; पइन में लावारिस हालत में मिली

झॉलीवुड के 35 वर्षों के इतिहास की सबसे भव्य नागपुरी फिल्म सहरिया 5 जून को होगी रिलीज; जल-जंगल-जमीन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सीधी चोट

ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का महा-मंथन; डीसी और एसपी ने खाका किया तैयार

क्षेत्र बिजली संकट की आग में झुलसा: 42 डिग्री पारे के बीच एक घंटा बिजली, पूरा दिन गायब; कर्मचारियों का तोते जैसा रटा-रटाया जवाब

भारी वाहनों की नो-एंट्री टाइमिंग में बड़ा बदलाव; एसडीओ ने दी संशोधित आदेश को मंजूरी

Leave a Comment