Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दो छात्रों ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम, द स्टडी जोन का बढ़ा मान

On: March 19, 2026 12:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सही मार्गदर्शन और मेहनत से मिली सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी सफलता सामने आई है। द स्टडी जोन कोचिंग संस्थान से नवोदय की तैयारी कर रहे दो होनहार विद्यार्थियों ने कक्षा 6 के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों में कौरा ग्राम के विवेक कुमार और बभने ग्राम की सौम्या कुमारी शामिल हैं। दोनों छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के शिक्षक कमल किशोर कुमार को दिया। छात्रों ने बताया कि संस्थान में पढ़ाई का तरीका बेहद सरल और व्यवस्थित है। नियमित टेस्ट, अनुशासन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के कारण उन्हें कठिन विषयों को समझने में आसानी हुई और आत्मविश्वास बढ़ा, जिसका परिणाम इस सफलता के रूप में सामने आया। इस अवसर पर शिक्षक कमल किशोर कुमार ने दोनों सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, आगे और भी बड़ी सफलताएं उनका इंतजार कर रही हैं। गौरतलब है कि द स्टडी जोन पिछले एक वर्ष से प्रतापपुर के विधायक मोहल्ले में संचालित हो रहा है, जहां नवोदय, नेतरहाट, एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। कम समय में ही इस संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर क्षेत्र में मजबूत पहचान बना ली है। इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों में भी उत्साह बढ़ा है और अब अधिक संख्या में छात्र यहां आकर अपनी तैयारी को मजबूत करने में जुट गए हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा, मेहनत और समर्पण से छोटे कस्बों के बच्चे भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावत-ए-इफ्तार, राजद नेता ने दिया भाईचारे का संदेश

धान खरीद केंद्र का निरीक्षण, सीओ ने रजिस्टर जांच कर दिए निर्देश, पैक्स संचालन की पड़ताल, किसानों से भी की पूछताछ

थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-सरहुल-ईद पर भाईचारे का संदेश

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

वन विभाग पर गंभीर आरोप, पेड़ बचाने के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़

रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे का संदेश

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, संदीप सिंह पुनः बने अध्यक्ष

पानी की तलाश में गांव पहुंचा हिरण, कांटेदार तार में फंसकर दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का सड़क जाम

बिजली कटौती से भड़का जनआक्रोश, युवकों ने किया सड़क जाम

पीएसी जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश…

Leave a Comment