Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरस्वती पूजन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना है।

On: January 23, 2026 10:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा -:शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में विद्या की देवी सरस्वती मां का पूजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राम चरित्र मानस का अखंड पाठ दो दिनों तक चलेगा । रामनाम की गूंज और भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा।

इस पावन अवसर पर पुरोहित जनार्दन मिश्रा के सान्निध्य में पूजन एवं अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, श्यामसुंदर कुमार, राजीव कुमार, प्रमेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मुकेश सिन्हा, अनीता देवी, मधुमिता शर्मा, जया मिश्रा, यजमान नवम के भैया पीयुष वर्मा एवं नवम की बहन निधि शर्मा सहित आचार्य जी, बहन जी एवं भैया -बहन ने विधिवत एवं

श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ में सम्मिलित हुए। विद्या मंदिर में परंपरा से चली आ रही रामचरितमानस के अखंड पाठ से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय ,सचिव अजय प्रसाद, एवं समिति के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

परंपरा अनुसार मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन भी श्रद्धा एवं नियमों के साथ किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment