न्यूज स्केल संवाददात
चतराः प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक डॉ. हर्षदेव गुप्ता प्रत्येक रविवार को सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित हेरुआ मंदिर प्रांगण अथवा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास आम लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करने के साथ देंगे चिकित्सकीय परामर्श। इसी के तहत लायंस क्लब ऑफ़ चतरा यूनाइटेड (149615) के सौजन्य से जनसेवा, जनार्दन सेवा के तहत स्थानीय हेरुआ शिवमंदिर प्रांगण में पहली बार आम लोगों के लिए निःशुल्क शुगर एवं बी पी जांच सह परामर्श शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के प्रेसिडेंट लायन दीपक कुमार व प्रथम वाइस प्रेजिडेंट प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक लायन डॉ. गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के वरिष्ठ शिक्षक विश्वजीत घोष व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, पकरिया के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौक़े पर मॉर्निंग वॉक हेतु आये 25 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच में भाग लेकर बीपी, शुगर व वजन आदि की जांच करायी व चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। मौक़े पर उपस्थित लैब तकनीशियन मो. तल्हा द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। प्रेसिडेंट दीपक कुमार ने बताया कि जनहित के इस कार्यक्रम का संरक्षण मुख्य रूप से क्लब के निदेशक सह जिप उपाध्यक्ष लायन बिरजू तिवारी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सेकंड वाइस प्रेजिडेंट लायन चंद्रशेखर लाल गुप्ता, एडमिन लायन रेणु रीना, ट्रेजरर लायन विकास कुमार स्नेही, सर्विस चेयरपर्सन लायन माधवी गुप्ता व मेम्बरशिप चेयरपर्सन लायन प्रहलाद यादव ने उपस्थित होकर अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की।
लायंस क्लब ने शुरु किया निःशुल्क साप्ताहिक डायबिटीज (शुगर) एवं बी.पी. जांच सह परामर्श सेवा

By newsscale
On: June 11, 2023 8:07 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174245
Total views : 3004749