मकर संक्रांति पर महिलाओं को तोहफा, लोहरदगा की 93 हजार से अधिक लाभुकों के खातों में भेजी गई सम्मान राशि

Anita Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा | मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा जिले की कुल 93,058 महिलाओं के बैंक खातों में दिसंबर 2025 की सम्मान राशि भेज दी गई है। सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कुल 23 करोड़ 26 लाख 45 हजार रुपये की राशि आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लाभुकों के खातों में स्थानांतरित की गई है।

कूडू प्रखंड में सबसे अधिक लाभुक

योजना के सफल क्रियान्वयन के तहत जिले के सभी सात प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में सम्मान राशि का वितरण किया गया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कूडू प्रखंड में सर्वाधिक 17,670 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। वहीं सेन्हा प्रखंड में 14,840 और भंडरा प्रखंड में 13,075 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। सुदूरवर्ती क्षेत्र पेशरार में भी 4,120 महिलाओं के खातों में राशि पहुंचाई गई है।

प्रखंडवार स्थिति पर एक नजर

  • लोहरदगा शहरी : 12,262

  • लोहरदगा ग्रामीण : 11,540

  • किस्को : 11,465

  • कैरो : 8,083

सीधे खाते में पहुंची राशि

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए आधार के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है। पर्व-त्योहार के मौके पर मिली इस आर्थिक सहायता से जिले की महिलाओं में खुशी का माहौल है। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना के तहत कोई भी पात्र लाभुक वंचित न रहे, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *