Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल का कांग्रेसी नेता हसबूल खान ने जरूरतमंदों के बीच किया वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आकाशी के बंडा गांव मे स्थित मदरसा फ़ैजाने आला हजरत राजा नगर शरीफ मे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई कंबल कागरीब, असहाय और वृद्धजनों के बीच में वितरण किया गया। इस बीच कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों ने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और कांग्रेसी नेता हसबूल खान का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू इस ठिठुरन भरी ठंड में हमें कंबल देकर न सिर्फ राहत पहुंचाई है बल्कि हमारी दुःख दर्दों को समझने का कार्य किया है। इधर कंबल वितरण के उपरांत कांग्रेसी नेता हसबूल खान ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सभी वर्गों के मसीहा हैं,वे हर समुदाय और जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर बढ़ चढ़कर मदद पहुंचाने का कार्य कर दिखाते हैं जो बड़े दिलवाले का परिचय है। इस मौके पर बंडा अंजुमन इस्लामिया के सदर हैदर मीरदाहा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment