Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मकर संक्रांति पर पहली बार पतंग महोत्सव, नदी स्वच्छता का लिया जाएगा संकल्प

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, झारखंड एवं नमामि गंगे परियोजना के तहत मकर संक्रांति 2026 के अवसर पर पत्थलगड़ा में पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला गंगा समिति चतरा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित उमाकांत पाठक खेल मैदान में पहली बार आयोजित होगा। आयोजन 14 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच पतंग उड़ान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नदी एवं घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा पौराणिक फल्गु नदी एवं उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने का सामूहिक संकल्प उपस्थित लोग लेंगे। पहली बार हो रहे इस पतंग महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उनका उत्साहवर्धन करना और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment