राजद कार्यकर्ता समागम में संगठन की मजबूती पर जोर, मंत्री संजय यादव बोले- कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

News Scale Digital
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चतरा। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कार्यकर्ता समागम सह मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित होटल सेलिब्रेशन इन में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता तथा राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राजद शुरू से ही सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन मजबूत बनता है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने कहा कि चतरा की जनता ने हमेशा राजद को समर्थन दिया है और आने वाले समय में यह समर्थन और भी मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने की अपील की। वहीं पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में एकता होगी तभी लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। कार्यकर्ता समागम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे चतरा नहीं पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में मायूसी भी देखी गई। समागम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और संगठन से जुड़े मुद्दों को नेताओं के समक्ष रखा। नेताओं ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी हुआ, जिसमें पारंपरिक झारखंडी गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समागम को रंगारंग बना दिया और झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *