Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड के 26वें प्रदेश अधिवेशन का भव्य शुभारंभ

On: December 30, 2025 10:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संवाददाता- पारस कुमार इंद्र गुरु गढ़वा की पावन धरती से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, झारखंड के 26वें प्रदेश अधिवेशन का भव्य शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक चेतना एवं छात्रशक्ति के संकल्प के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह अधिवेशन विद्यार्थी परिषद की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति की भूमिका को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बना।

 

अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें लोहरदगा जिला से जानवी कंचन गोयल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा अनीश मेहता एवं जय कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

इस अवसर पर जिला प्रमुख मानोगिया पांडे ने सभी नवदायित्वधारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दायित्व संगठन के प्रति उनके समर्पण, कार्यक्षमता और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोहरदगा जिला से बनाए गए ये सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे।

 

मौके पर उपस्थित जिला संयोजक आदित्य साहू, SFS प्रांत प्रमुख छवि सिंह, प्रदीप महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी लोहरदगा जिला से चयनित सभी नवदायित्वधारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सतत कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

यह प्रदेश अधिवेशन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक मजबूती एवं छात्रहित के कार्यों को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment