Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्स कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की आर्थिक हालत बदहाल, सरकार से भुगतान की मांग

On: December 29, 2025 1:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से अपने मेहनत की कमाई के भुगतान के लिए परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनके घरों में खाने-पीने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय समय पर नहीं मिलने और लंबित भुगतान की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कर्मचारियों के अनुसार बीते चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। भरण-पोषण के साथ-साथ आवागमन में भी उन्हें गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनके लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी परीक्षा को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त संचालन हेतु सख्त निर्देश

मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा, पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश

प्रेम राणा बने स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

तेली साहू समाज की प्रखंड समिति गठित, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, आठवीं जैक परीक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

बुंदेल समाज की संगोष्ठी में कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

पुलिस की कार्रवाई, 1.6 किलो गीला अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

Leave a Comment