Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेम प्रसंग में नाबालिग की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बालूमाथ (लातेहार)। वन विभाग में कार्यरत एक क्लर्क की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री ने शनिवार को वन विभाग परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। परिजनों ने बताया कि लड़की का लातेहार निवासी सूरज कुमार गुप्ता गुप्ता के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से निकलकर एक मंदिर में शादी भी कर चुके थे। सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाना लाकर परिजनों के सुपुर्द किया था। मृतका की बड़ी बहन का कहना है कि नाबालिग लगातार सूरज के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन हाल के दिनों में सूरज ने उससे बात करना बंद कर दिया। बहन ने आरोप लगाया कि सूरज का बालूमाथ में मामा का घर है और ऊँची पैरवी के कारण मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे नाबालिग मानसिक रूप से टूट गई। युवती के पिता ने इससे पहले भी थाना में आवेदन देकर सूरज पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। उस समय पुलिस ने दोनों को बरामद कर आपसी सहमति से समझौता कराया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसआई अमित कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह तथा एएसआई दिवाकर दुबे टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दोनों पक्षों की सहमति से सुलहनामा कराया गया था, लेकिन अब बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment