हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश सह शोभा यात्रा

newsscale
1 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड थाना परिसर में नव निर्मित महावीर मंदिर में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी रामवृक्ष राम, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, शंकर रजक व दिलीप पांडेय द्वारा संयुक्त रुप से कलश भेंट कर किया गया। शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए लेंढीया नदी उत्तर वाहनी चौरीया घाट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य विनोद मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बाद कलश में गंगाजल भरा गया। उसके बाद पुनः कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची जहां कलशों को स्थापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा में यजमान की भूमिका थाना में पूर्व पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक विमल कांत मिश्रा निभा रहे हैं। इस अवसर पर अखंड हरिकृतन का भी आयोजन किया गया है। शोभा यात्रा में आसपास के गांवों की महिलाएं व कन्याएं शामिल थीं। साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *