न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में एवं सचिव प्रज्ञा बाजपेई के दिशा निर्देश पर पीएलभी सुजीत कुमार पाठक एवं प्रभु कुमार यादव ने मन का मिलन कार्यक्रम (29 मई 2023 से 14 जून 2023) को लेकर जागरुक्ता अभियान चलाया। दोनो पीएलभी ने व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित फ्रंट कार्यालय में अभियान चलाकर लोगों को मन का मिलन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया की यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें आपसी सहमति से सभी प्रकार के सुलहनीय जैसे परिवारिक वाद, चेक बाउंस, सिविल मामलों का निष्पादन निःशुल्क किया जाएगा। लोगों को बताया गया कि मामलों का निष्पादन संबंधित न्यायालय में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, या राज्य विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन देकर अपने-अपने वादों को सुलह करा सकते हैं और अपना कीमती समय, धन के साथ आपसी मतभेद को भी कम कर सकते हैं।
डीएलएसए सचिव के निर्देश पर पीएलभी ने चलाया जागरुक्ता अभियान

By newsscale
On: May 22, 2023 11:20 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1156502
Total views : 2984483