✍️ News Scale LIVE रिपोर्ट | — सच्चाई का नया पैमाना, जनता की आवाज़!
गढ़वा: गढ़वा जिले के मझिआव अंचल में शनिवार की सुबह एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने उनके ही सरकारी आवास में कथित रूप से प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि सीओ साहब अपने सरकारी आवास में एक महिला के साथ थे, तभी उनकी पत्नी अचानक वहां पहुंचीं। उन्होंने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और दोनों को एक ही कमरे में देखकर गुस्से में आ गईं।
इसके बाद डॉ. श्यामा रानी ने पूरे घर के दरवाजे बंद कर दिए और पति को कमरे में कैद कर लिया। जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर स्थानीय पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। मामला तब और बढ़ गया जब सीओ प्रमोद कुमार ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद कथित प्रेमिका को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया है। डॉ. श्यामा रानी — जो कि बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं — ने बताया कि उन्हें काफी समय से अपने पति पर शक था।
उन्होंने कहा —“आज सब कुछ सामने आ गया। अब हम कानून का सहारा लेंगे। ये सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं रह गया है।”पूर्व सांसद श्रीराम मांझी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा —“हमारी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। इस तरह का काम शर्मनाक है। अब कानूनी कार्रवाई होगी।” वहीं एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद मझिआव और आसपास के इलाके में पूरे दिन सीओ साहब और उनकी पत्नी के बीच हुए हंगामे की चर्चा जोरों पर रही।





















Total Users : 911578
Total views : 2653346