Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, महिला और बच्चों समेत 31 लोगों की गई जान, देखें VDEO

On: September 28, 2025 2:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख अभिनेता विजय की रैली के दौरान क्षमता से अधिक भीड़ उमडने के कारण भगदड़ मच गई। अभिनेता से नेता बने विजय को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा हुई थी। भगदड़ मचने के बाद कई लोग बेहोश हो गए और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। करूर के डीएमके विधायक सेंथिल बालाजी ने बताया कि इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 31 लोगों की मौत हो गई है। विधायक सेंथिल बालाजी ने कहा कि जिले के सभी डॉक्टर ड्यूटी पर हैं और अन्य जिलों से भी मेडिकल स्टाफ बुलाया गया है। भगदड़ में घायल लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती किया गया है और किसी भी मरीज से पैसे नहीं मांगे जाएंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर चिंता जताई और तत्काल जांच और मेडिकल मदद के आदेश दिए हैं।

भगदड़ की घटना उस समय हुई जब विजय करूर में भाषण दे रहे थे। टीवीके प्रमुख ने अपना भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं। उन्होंने भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने की अपील की। इस दौरान रैली में 9 साल की बच्ची लापता हो गई, जिसकी तलाश के लिए विजय ने कार्यकर्ताओं से मदद मांगी। वहीं पुलिस और आयोजकों ने बच्ची और बेहोश हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु के करूर जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

तमिलनाडु के राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि ने करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘करूर में राजनीतिक रैली के दौरान बच्चों सहित मासूम लोगों की दुखद मौत से मैं गहरे दुख में हूं। इस शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

विजय ने किया तमिलनाडु में सत्ता बदलने का दावा

भाषण के दौरान विजय ने कहा कि अगले छह महीनों में तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता बदल जाएगी। यह रैली विजय के 2026 विधानसभा चुनाव अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। वहीं इस दौरान अधिकारियों और आयोजकों ने स्थिति संभाली और रैली आगे बढ़ी।

घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि करूर घटना चिंता बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मैंने निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर तत्काल मदद दी जाए। साथ ही संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। सीएम स्टालिन ने कहा कि पड़ोसी तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री अंबिल महेश को भी जरूरी मदद देने का निर्देश दिया गया है। एडीजीपी को भी स्थिति संभालने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

दावत-ए-इफ्तार, राजद नेता ने दिया भाईचारे का संदेश

दो छात्रों ने नवोदय परीक्षा में लहराया परचम, द स्टडी जोन का बढ़ा मान

धान खरीद केंद्र का निरीक्षण, सीओ ने रजिस्टर जांच कर दिए निर्देश, पैक्स संचालन की पड़ताल, किसानों से भी की पूछताछ

थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-सरहुल-ईद पर भाईचारे का संदेश

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

Leave a Comment