Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः जंगल में चलाया जा रहा अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 300 किलो महुआ जावा नष्ट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने  मंगलवार को अवैध रूप से शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने थना क्षेत्र के चरका जंगल में छापामारी कर अवैध महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त करने के साथ करीब 300 किलो महुआ जावा जब्त कर नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण और बिक्री को रोकने के साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। छापेमारी के दौरान मौके से शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त किए गए हैं। छापामारी में सअनि मोहन तिर्की, सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि अवैध शराब न केवल कानून व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डालती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तुरंत थाने को सूचित करें। थाना प्रभारी ने यह भी बताया की प्रतापपुर थाना क्षेत्र बिहार-झारखंड का बॉर्डर है और बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सतर्कता बढ़ाते हुए पैनी नजर रखी जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment