टंडवा(चतरा)। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के डहु पंचायत अंतर्गत खूटीटोला गांव में ओझा-गुणी के आरोप में अधेड़ की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल 6 हत्यारों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार हत्यारो में खूटीटोला गांव निवासी अजय उरांव, कमलेश उरांव, विनय उरांव, चुरामन उरांव, कुंवर उरांव और मुकेश उरांव का नाम शामिल है। गिरफ्तार सभी हत्यारों ने ही मृत धर्मदेव उरांव को ओझा-गुनी बताकर भूत लगाने के आरोप में पहले पिटाई व जीभ काटने के बाद हत्या कर दी थी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से धर्मदेव के मौत हो जाने के बाद हत्यारों रातों-रात शव को गांव के शमशान घाट में ले जाकर जला दिया था। पूरे गांव में दहशत का माहौल था। घटना के बाद हत्यारों के डर से मृतक धर्मदेव के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गये थे, जिसे पुलिस ने सुरक्षा देकर वापस लाया। मामले को लेकर टंडवा थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि हत्यारों को ऐसा लगता था कि गांव के लोग धर्मदेव के तंत्र-मंत्र के कारण हीं बीमार हो रहे हैं। घटना से दो दिनों पूर्व एक बच्चे की तबियत बिगड़ने के बाद हत्यारों को धर्मदेव के द्वारा हीं तंत्र-मंत्र किए जाने का शक हुआ था। जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी हत्यारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं दोबारा इस तरह की घटना घटित न हो जिसको लेकर पुलिस की टीम गांव-गांव जाकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाएगी।
ओझा-गुणी को लेकर अधेड़ की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया उद्भेदन, हत्याकांड में शामिल 6 हत्यारे गिरफ्तार, हत्या मे प्रयुक्त पिलास और लाठी-डंडा भी बरामद

On: September 13, 2025 10:20 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 841708
Total views : 2555186