Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंधविश्वास में अपराध! जीभ काटकर नृशंस हुई हत्याकांड की जांच तेज

On: September 12, 2025 10:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंधविश्वास: ओझा-गुणी के आरोप में जघन्य हत्याकांड की जांच शुरू

टंडवा (चतरा) थाना क्षेत्र के ड़हु पंचायत के खूंटी टोला में पिछले दिनों मंगलवार को हुवे धर्मदेव उरांव के जघन्य हत्याकांड को लेकर स्थानीय पुलिस ने मृतक के पत्नी के बयान पर कांड़ संख्या 196/25 में छः नामजद समेत 40-45 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आरोप गठित कर बारिकी से जांच शुरू कर दी है। इस मामले में गुरुवार को रांची से फाॉरेंसिक टीम घटनास्थल व श्मसान घाट से कई आवश्यक नमूने एकत्रित किये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड में प्रयुक्त एक भी चाकू बरामद किया गया है जिसे आरोपियों ने मृतक का जीभ काटकर उसके घर में फेंक दिया था। वहीं श्मसान घाट से फुटप्रिंट, राख व हड्डियां संग्रहित की गई। दरअसल, हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने आधी रात में हीं दाह संस्कार कर दिया था।जांच के दौरान घटनास्थल पर एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआइ अमित कुमार, दिलेश्वर कुमार , सुनील कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद थे।

बच्चा बीमार होने पर ओझा-गुणी के शक में हुई नृशंस हत्या

बताया जाता है कि घटना से दो दिन पूर्व आरोपियों के घर धर्मदेव शराब पीने के लिये गया था जहां नहीं मिलने से वो नाराज़ हो कर अपने घर लौट गया। संयोगवश आरोपी का बच्चा बीमार हो गया जिससे ओझा-गुणी के शक में संगठित होकर उग्र भीड़ ने पहले जीभ काटी फिर लगभग 6 घंटे बाद उसे घर से अगवा कर चौराहे में ले जाया गया जहां लाठी डंडे से पीट- पीट कर लोगों ने मार डाला। सूत्रों की मानें तो जल्लाद बनी भी पीड़ित को चीखते- चिल्लाते देखकर मोबाइल में वीडीओ बना रही थी। वहीं ड़़रे- सहमे परिजनों ने जीभ काटे जाने के बाद भी ना तो पुलिस को सूचना दी और ना हीं पीड़ित का समुचित उपचार कराया। लोगों का कहना है कि परिजनों ने हिम्मत दिखाई होती तो जान बचाया जा सकता था।बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर घटनास्थल में देर रात पहुंचने से पहले हीं लोगों ने शव को जला दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment