Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मगध-संघमित्रा परियोजना में रक्तदान शिविर का आयोजन, 107 यूनिट हुआ रक्त संग्रहण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फोटो: आयोजित शिविर में रक्तदान करते अधिकारी व अन्य

फोटो: रक्तदाताओं को सम्मानित करते अधिकारी

बालूमाथ (लातेहार) मंगलवार को सीसीएल के मगध – संघमित्रा कोल परियोजना क्षेत्र स्थित जीएम कार्यालय चमातु में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बताया गया कि सीसीएल अस्पताल गांधीनगर एवं राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के सहयोग से सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत जरुरतमंदों को रक्त आपूर्ति हेतु किया गया था। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदार श्रमिकों व ग्रामीणों ने 107 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किये। रक्तदाताओं को प्रमाण- पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन समारोह में अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती विभा नाथ व समिति के सदस्यों समेत परियोजना पदाधिकारी सदाला सत्यनारायणा, अभिषेक आनंद, साजिद अख्तर समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment