टंडवा (चतरा) : हजारीबाग जिले में संचालित कोल परियोजनाओं से उत्पादित कोयले की ढुलाई चतरा जिले के शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन से करने हेतु प्रस्तावित ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण को लेकर त्रिपक्षीय बैठक रविवार को उरदा में हुई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया निलेश ज्ञासेन व संचालन दिलीप पांडेय ने किया। उक्त जानकारी देते हुवे श्री पांडेय ने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग कंपनी जय अम्बे के प्रतिनियुक्त प्रतिनिधियों से ग्रामीणों द्वारा संबंधित सड़क निर्माण के कार्यादेश की मांग की गई जिसे उपलब्ध नहीं कराया जा सका। वहीं कंपनी के प्रतिनिधियों ने गुपचुप गतिविधियों से साफ इंकार कर ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिया।दरअसल, ग्रामीणों के बीच अलग-अलग कंपनियों का नाम लेकर कुछ बिचौलिये ग्रामीणों को लगातार भ्रमित कर रहे हैं जिससे उनके बीच आक्रोश व असमंजस की स्थिति बन गई है। मुखिया श्री ज्ञासेन ने संलिप्त बिचौलियों को अविलंब सुधरने की हिदायत देते हुवे कहा कि ग्रामीणों के बीच भ्रम व आपसी टकराव की स्थिति पैदा करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने ग्रामीणों के तमाम शंका व सवालों को दूर करने हेतु आगामी 21 अक्टूबर दिन रविवार को उरदा किला के पास आयोजित बैठक में समुचित तथ्यों के साथ मौजूद रहने का निर्देश संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को दिया गया है। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि राहुल मौर्या व सूरज सिंह समेत रमेश राणा, दिलीप महतो, सुनील महतो, नागेन्द्र कुमार, बिजली महतो, रामविलास, सोनमति देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, फोटोइया देवी, सुगिया देवी, बिलासो देवी, मोहनी देवी, सुरती देवी, सुभाष राम, टीभु तुरी समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प


















Total Users : 841708
Total views : 2555186