टंडवा (चतरा)। शनिवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र के चुंदरु धाम में प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का विधिवत समापन हो गया। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने गगनभेदी जयघोष के साथ नगर भ्रमण कर जोड़ा पोखर में प्रतिमा को विसर्जित किया। एक दिन पूर्व हीं हरिहरात्मक महायज्ञ का समापन यज्ञाचार्य जयनारायण मिश्र द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति कर की गई। भगवान श्री गणेश जी का माला 21,501 रुपये देकर पूजा समिति से आकाश गुप्ता ने ग्रहण किया। वहीं विसर्जन जुलूस में धनंजय श्रीवास्तव द्वारा 51 किलो लड्डू का भोग वितरण किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने करोड़ों रुपए की लागत से प्रस्तावित सूर्य मंदिर नव निर्माण शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले समिति के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों व धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
---Advertisement---
और पढ़ें

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार


















Total Users : 959735
Total views : 2718700