टंडवा(चतरा)। चतरा-हाजारीबाग के सिमाने पर टंडवा प्रखंड के चुन्दरू धाम परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के नौवें दिन हवन पूजन व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य व दिव्य सूर्य मंदिर नवनिर्माण की आधारशिला रखी गई। यज्ञाचार्य जयनारायण मिश्र ने वैदिक विधि-विधान के साथ शिला पूजन कराकर प्रस्तावित सूर्यमंदिर नवनिर्माण की आधार शिला रखी। आधार शिला कार्यक्रम में सासंद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्वल दास, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेमविकास उर्फ मन्टू सिंह, सुनील चौरसिया, जिप सदस्य सुभाष यादव, भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, बब्लु गुप्ता, अरविन्द सिंह आदि ने भव्य एव दिव्य सूर्य मंदिर नवनिर्माण आधारशिला के साक्षी बने। इसे पूर्व यज्ञाचार्य के निर्देशन में बतौर यजमान राजु गुप्ता, नीरु गुप्ता, रबीन्द्र बक्शी, सुनीता बक्शी, बरुण सिंह, ललिता सिंह, चन्दर साव, मालती देवी, नंदु साव व सरस्वती देवी ने एक सप्ताह तक नित्य सुबह शाम हवन पूजन कर महायज्ञ के अनुष्ठान में शामिल हुए। गणेश महोत्सव सह महायज्ञ के आयोजन में सूर्यमंदिर विकास समिति के पदधिकारी, आजीवन सदस्य समेत जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने महत्ती भूमिका निभाई। जबकि महायज्ञ के सफल आयोजन में पुलिस व प्रशासन तत्पर रही।
---Advertisement---
और पढ़ें

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प


















Total Users : 841707
Total views : 2555185