Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, कहा माता भद्रकाली मंदिर और बक्सा डैम को टूरिज्म द्वारा किया जाएगा चंहुमुखी विकास

On: August 29, 2025 12:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। जिले की उपायुक्त कृतिश्री जी ने गुरुवार को इटखोरी प्रखंड का दौरा कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले बक्सा डैम का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग द्वारा बने विश्राम घर का डेवलप्मेंट करने की बात कही। साथ ही यहां वाहन पार्किंग एवं टूरिज्म विभाग से सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां टूरिज्म विभाग द्वारा रेस्ट हाउस समेत कई प्रकार के आवश्यक विकास किए जाएंगे। डैम के बाद उन्होंने जेएसएलपीएस कार्यालय पहुंची, जहां उन्हें फूल माला से महिलाओं ने स्वागत किया। यहां भी उन्होंने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद प्रखंड कार्यालय स्थित गोदाम का, कृषि फार्म के 25 एकड़ भूमि में अजोल उत्पादन यूनिट, डैम और गाय शेड समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बीच कृषि फार्म में उन्होंने पौधारोपण भी किया। इसके बाद प्रेम बुक में संचालित डेरी मिल्क का भी निरीक्षण किया। अंत में उन्होंने प्रखंड सभागार में बैठक कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उनके क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सूनी। यहां उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं से संबंधित सभी तरह के विकास योजनाओं को धरातल पर उतर जाएगा, इसमें थोड़ी धैर्य रखें। बैठक के दौरान सरकारी आवास को लेकर बालू से संबंधित भी मामला उठाया गया। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास के लिए बालू उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहूर आलम, डीसीओ लोकनाथ महतो, डीएससी समेत जिले के कई आलाधिकारी, स्थानीय बीडीओ सोमनाथ बांकिरा व सीओ सविता सिंह आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment