प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड में लगभग 22 वर्षों से शिक्षा का दीप जलाने वाले प्रीमीयर अकैडमी में स्वतंत्रता दिवस पर हर्ष और उमंग के साथ तिरंगा फहराया गया। विद्यालय के प्राचार्य के.के. यादव ने झंडोत्तोलन किया, जिसके बाद बच्चों और आगंतुकों को मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संजीव कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार दुबे और थाना प्रभारी कासिम अंसारी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। शुरुआत में विद्यालय के डायरेक्टर शाहनवाज खान व शिक्षकों ने अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, रिकॉर्डिंग डांस, नुक्कड़ नाटक और अन्य प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। करनी का फल शीर्षक से प्रस्तुत प्रेरक लघु नाटक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। छोटे से लेकर बड़े सभी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजित इस कार्यक्रम में मंच का संचालन प्राचार्य और मृत्युंजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को प्रीमीयर अकैडमी के डायरेक्टर शाहनवाज खान, बीरेंद्र प्रसाद, अजय सिन्हा, प्रभात कुमार, उदयाचल कुमार, श्रीकांत सुमन, सहित सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में शामिल बच्चों की सहायता में स्कूल की शिक्षिका प्रीति कुमारी, अनामिका अग्रवाल, अनामिका शर्मा, खुशबू कुमारी तथा बबीता कुमारी तत्पर रहीं।
प्रीमीयर अकैडमी मेंउत्साहपूर्ण हुआ झंडोत्तोलन, लगभग 22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कर रहा योगदान, अंचल अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक और थाना प्रभारी रहे उपस्थिति, बच्चों की नृत्य, गीत और अभिनय प्रस्तुति पर जमकर बजी तालियां

On: August 17, 2025 1:54 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1218444
Total views : 3065184